भजन -
21st April 2020, 09:22 PM
भजन
दया करो भगवान शंकर
कृपा करो महांदेव
बल बिद्या बुद्धि दो हमको
पाप हरो महांदेव।
हे सुखदाता भाग्य बिधाता
शक्ति प्रदायक मुक्ति प्रदाता
तुम हो देवाधिदेव
बिनती सुनो महांदेव।
दया करो भगवान शंकर
कृपा करो महांदेव
बल बिद्या बुद्धि दो हमको
पाप हरो महांदेव।
तुमरी कृपा से अभय पद पाऊँ
जन्म मरण का बन्ध छुड़ाऊं
हे उमापति सर्वेश
बिनती सुनो महांदेव।
दया करो भगवान शंकर
कृपा करो महांदेव
बल बिद्या बुद्धि दो हमको
पाप हरो महांदेव।
" राजिन्द्र सिंह सीप "
|