गये वर्ष की यादों से वर्ष नया आबाद करें,
क्या कुछ खोया क्या कुछ पाया आओ मिलकर याद करें ।।
हर कोई खुशहाल रहे हर चेहरे पे रौनक हो,
आपस में भाईचारा हो जिससे नगर ऐसा आबाद करें ।।
कभी किसी की माँग न उजडे सूनी कोई गोद न हो ,
बहन से कोई भाई न बिछडे आओ सब फरियाद करें ।।
राम एक है, रहीम एक है, एक है सबका वाहिगुरू,
आओ सारे कसम उठाये धर्म के नाम पे ना दंगा फसाद करें ।।
बन जाए सब बच्चों जैसे दिल में कोई पाप न हो,
या रब भटके हैं जो राह पे आयें 'वीर ' यही फरियाद करें ।।
सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं ।
Rajveer ji aap ne 2015 mein Sarbat ka bhala maang liya ..bahut khoob
Aao hum sab SDC parivar wale aap ke sath mil kar fairyad karein ki har ghar meiN ujala ho , smaridhi ka bol bala ho , Sab gore hoN koi dil Ka kala ho,, sukhon ki bharmr ho , bhai bhai jaisa sab mein pyar ho ,
Man mein na koi vikar ho , sab tarakee karein aur SDC ki jaijai kar ho